सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. cease fire violation by Pakistan
Written By
Last Modified: जम्मू , गुरुवार, 29 जून 2017 (14:52 IST)

नहीं सुधरा पाक, भारत ने दिया गोलीबारी का कड़ा जवाब

नहीं सुधरा पाक, भारत ने दिया गोलीबारी का कड़ा जवाब - cease fire violation by Pakistan
जम्मू। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने गुरुवार को अकारण गोलीबारी की, जिससे भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए। 
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने तड़के करीब डेढ़ बजे नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ सेक्टर में स्वचालित हथियार और मोर्टारों से गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। गोलीबारी मे दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
कांग्रेस का बड़ा फैसला, जीएसटी समारोह का करेगी बहिष्कार