• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Budget session of Parliament from 31 January to 9 February
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (15:33 IST)

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण होगा

अंतरिम बजट पेश होगा

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण होगा - Budget session of Parliament from 31 January to 9 February
  • संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी
  • लोकसभा चुनाव के बाद पूर्ण बजट
  • अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव संभावित
Budget session of Parliament from 31 January to 9 February : संसद (Parliament) का संक्षिप्त बजट सत्र (budget session) 31 जनवरी से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। यह 17वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का संबोधन होगा।
 
निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अंतरिम बजट : जोशी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अंतरिम बजट सत्र 2024 यानी 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा जिसमें संसद में माननीय राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) का संबोधन होगा। 1 फरवरी को माननीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
 
इस साल अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाली नई सरकार बाद में पूर्ण बजट पेश करेगी। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त हो रहा है इसलिए आम चुनाव की घोषणा से पहले यह 17वीं लोकसभा का संभवत: आखिरी सत्र होगा। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में मतदान हुआ था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
देश का सबसे लंबा समुद्री पुल अटल सेतु, क्या है इसमें खास