• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BSF killed a youth trying to infiltrate into the Indian border
Last Modified: जयपुर , शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (18:41 IST)

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था युवक, चेतावनी के बाद BSF ने मार गिराया

भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था युवक, चेतावनी के बाद BSF ने मार गिराया - BSF killed a youth trying to infiltrate into the Indian border
BSF killed a youth trying to infiltrate into the Indian border : सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने गंगानगर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को गोली मार दी। जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार यह घटना बीएसएफ की सुंदरपुरा चौकी के पास बीती रात हुई। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने लगभग 30 साल के एक युवक को पाकिस्तान की ओर से आते देखा। इस पर जवानों ने उसे लौटने की चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया।
 
पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ ‘फ्लैग मीटिंग’ की जाएगी : केसरीसिंहपुर थाना के अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीएसएफ जवानों की गोलीबारी से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ ‘फ्लैग मीटिंग’ की जाएगी जिसमें जवान उन्हें शव लेने के लिए कहेंगे।
 
युवक के शव को मोर्चरी में रखवाया : कुमार ने कहा कि अगर वे शव नहीं लेंगे तो भारत में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
मणिपुर में सेना के अधिकारी का अपहरण, वाहन में जबरन बैठाकर बदमाश हुए फरार