मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bollywood actor Sridevi passes away
Written By
Last Updated :कोलकाता , रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (09:56 IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन, सदमे में बॉलीवुड

बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन, सदमे में बॉलीवुड - Bollywood actor Sridevi passes away
कोलकाता। बॉलीवुड की प्रख्यात अदाकारा श्रीदेवी का देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके पारिवारिक सदस्य अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि की है। श्रीदेवी 54 वर्ष की थीं।
 
 
अभिनेता संजय कपूर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हां, यह सच है कि श्रीदेवी अब नहीं रहीं। मैं अभी-अभी यहां पहुंचा हूं। मैं दुबई में था और विमान से वापस दुबई जा रहा हूं। तकरीबन 11.00-11.30 बजे यह घटना घटी।
 
श्रीदेवी, पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी में शिरकत करने के लिए दुबई आई थीं। उनके परिवार में पति बोनी कपूर के अलावा 2 बेटियां जान्हवी और खुशी हैं।
 
श्रीदेवी के निधन पर दिए गए सांत्वना संदेश में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी संवेदनाएं श्रीदेवी को पसंद करने वाले हर व्यक्ति के साथ हैं। यह एक काला दिन है। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
 
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ट्वीट किया कि मुझे अभी-अभी पता चला कि श्रीदेवीजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मैं सदमे में हूं और मेरे आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे...।
 
श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को हुआ था। हिन्दी फिल्मों में आने से पहले श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी और वे देश की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हुईं। फिल्म जगत में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
मुंबई में होगा श्रीदेवी का अंतिम संस्कार, घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़