• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP National Executive meeting will be held in Delhi on January 16-17
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (18:50 IST)

दिल्ली में 16-17 जनवरी को होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

दिल्ली में 16-17 जनवरी को होगी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक - BJP National Executive meeting will be held in Delhi on January 16-17
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यकाल में विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।

पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख संगठनात्मक निकाय की बैठक में विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा।

पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का तीन साल का कार्यकाल इस महीने के अंत में पूरा हो रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)