• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP government in state
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (15:50 IST)

अब कितने राज्यों में बची है BJP की सरकार?

अब कितने राज्यों में बची है BJP की सरकार? - BJP government in state
एक साल में भाजपा के हाथ से 5 राज्य एक-एक कर फिसल गए, जबकि 2019 की बात करें तो पहले महाराष्ट्र और अब झारखंड से भगवा पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एनडीए की सरकार है। आइए जानते हैं कि अब कितने राज्यों में बची है सिर्फ भाजपा की सरकार... 
 
उत्तर प्रदेश : यूपी में फरवरी-मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 403 सदस्यों वाली विधानसभा में 325 सीटें जीती थीं। वर्तमान वहां भाजपा के योगी आदित्यनाथ मुख्‍यमंत्री हैं। 
 
कर्नाटक : कर्नाटक में वीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार। येदि पहले मुख्‍यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाए। कांग्रेस-जदएस की सरकार गिरने के बाद फिर मुख्‍यमंत्री बने। अब उनके पास पूर्ण बहुमत है। 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। 
 
गुजरात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात में 1998 से भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले नरेंद्र मोदी 12 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वर्तमान में विजय रूपाणी गुजरात के मुख्‍यमंत्री हैं। 
 
त्रिपुरा : 2018 में त्रिपुरा में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए वामपंथ का 25 साल पुराना किला ढहा दिया। वर्तमान में बिप्लव देव राज्य के मुख्‍यंमत्री हैं। 
 
हरियाणा : हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिली, जेजेपी के आदित्य चौटाला के साथ मिलकर पार्टी ने फिर सरकार बनाई। राज्य में मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर मुख्‍यमंत्री बने। खट्‍टर को प्रधानमंत्री का करीबी माना जाता हैं। 
 
उत्तराखंड : उत्तराखंड में भाजपा के त्रिवेन्द्र सिंह रावत मुख्‍यंमत्री हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सत्ता में वापसी की थी। 
 
हिमाचल प्रदेश : नवंबर 2017 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने हिमाचल में भी जीत दर्ज की। वहां जयराम ठाकुर मुख्‍यमंत्री हैं। 
 
असम : असम में भाजपा के सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। 2016 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 86 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई। 
 
गोवा : गोवा में 2017 के विधानसभा चुनाव राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी। तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर मनोहर पर्रिकर ने केन्द्र से इस्तीफा देकर राज्य में सरकार बनाई। पर्रिकर के निधन के बाद प्रमोद सावंत राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं। 
 
इनके अलावा कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां एनडीए की सरकारें हैं। हालांकि कुछ राज्यों में तो भाजपा के पास एक सीट भी नहीं है। एनडीए शासित राज्यों में बिहार, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, सिक्किम, मेघालय, मिजोरम में एनडीए की सरकारें हैं। 
ये भी पढ़ें
Live commentary : झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम