• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bangladesh Minister Accuses Pakistan Of Conspiring With Rohingya Terror Groups
Written By
Last Modified: कोलकाता , गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (07:20 IST)

सावधान, रोहिंग्या के आतंकी तत्वों के साथ साजिश रच रहा है पाक

सावधान, रोहिंग्या के आतंकी तत्वों के साथ साजिश रच रहा है पाक - Bangladesh Minister Accuses Pakistan Of Conspiring With Rohingya Terror Groups
कोलकाता। बांग्लादेश के मंत्री ओबैदुल कादर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान रोहिंग्या समुदाय के आतंकी समूहों के साथ साजिश रच रहा है। कादर ने उनके देश के मुक्ति संग्राम के युद्ध अपराधियों का समर्थन करने पर पाकिस्तान की आलोचना की।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ता और 1971 मुक्ति संग्राम के युद्ध अपराधियों का सजा का जब भी प्रयास होता है तो पाकिस्तान के मंत्री बांग्लादेशी सरकार के खिलाफ बोलते हैं।
 
बांग्लादेश के परिवहन मंत्री ने कहा कि वे (पाकिस्तान) हमारे देश में किसी भी अच्छी चीज को बर्दाश्त नहीं कर सकते। वे रोहिंग्या के आतंकी तत्वों के साथ साजिश भी रच रहे हैं।
 
रोहिंग्या के आतंकी तत्वों के साथ पाकिस्तान की 'साजिश' के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हमारे पास खबरें हैं कि पाकिस्तान का आईएसआई रोहिंग्या समुदाय के लोगों के आतंकी समूहों के साथ साजिश रच रहा है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विशाखापट्टनम में दलित महिला को पीटा, कपड़े फाड़े