शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba Ramdev
Written By
Last Modified: पणजी , शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (07:17 IST)

यह है बाबा रामदेव की खुशी और सफलता का राज...

यह है बाबा रामदेव की खुशी और सफलता का राज... - Baba Ramdev
पणजी। योग गुरु रामदेव ने कहा है कि उनकी सफलता और आनंदपूर्ण जीवन की एक वजह उनका कुंवारा होना है। 52 वर्षीय रामदेव गोवा महोत्सव, 2018 को संबोधित कर रहे थे।
 
आचार्य बालकृष्ण के साथ मिलकर पतंजलि समूह की स्थापना करने वाले रामदेव ने कहा कि कंपनी का पंजीकरण गैर लाभकारी धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में हुई थी क्योंकि इसका लक्ष्य धन कमाना नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि लोग अपने परिवार के लिए काम करते हैं। न बीवी न बच्चे, फिर भी कितने अच्छे। शादी आसान बात नहीं है। कई लोग अभी शादी करेंगे और कई कर चुके हैं। अगर आपके पास बच्चे हैं तो आपको जिंदगी भर उन्हें बर्दाश्त करना पड़ता है।' 
 
रामदेव ने कहा कि आपको खुश रहने के लिए पत्नी और बच्चे की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं हमेशा मुस्कुराता रहता हूं। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा कभी भी राजनीतिक पद संभालने की नहीं रही। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ब्राजील में फेसबुक पर 210 करोड़ का जुर्माना