Last Modified: नई दिल्ली ,
Thursday, 4 May 2017 (15:28 IST)
रामदेव की रेस्तरां व्यवसाय में आने की घोषणा
Publish Date: Thu, 4 May 2017 (15:28 IST)Updated Date: Thu, 4 May 2017 (15:35 IST)
नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव ने लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए रेस्तरां व्यवसाय में भी प्रवेश करने की घोषणा की है।
बाबा रामदेव ने सालाना संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को कहा कि पतंजलि समूह ने अभी तक रेस्तरां व्यवसाय शुरू नहीं किया है लेकिन इसमें उतरने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पतंजलि रेस्टॉरेंट स्थापित करने का विचार चल रहा है, जहां लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन परोसे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि पहले ही इस उद्योग समूह ने परिधान उद्योग में भी कदम रखने की घोषणा की थी और इस पर काम चल रहा है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आप लोगों को जल्द ही पतंजलि की जींस देखने को मिलेगी। (वार्ता)