गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Baba disputed, babas exploits
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (13:38 IST)

मिलिए विवादों वाले 'बाबाओं' से!

मिलिए विवादों वाले 'बाबाओं' से! - Baba disputed, babas exploits
मिलिए विवादों वाले 'बाबाओं' से!

बाबा रामपाल के कारनामों ने भारत में कथित 'धर्मगुरुओं' के सचाइयों को एक बार फिर उजागर किया है। यह कोईपहला मामला नहीं है जब किसी धर्मगुरु पर आरोप लगे हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ये 'बाबा' खुद को कानून से ऊपर समझकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। कई बाबा तो अभी भी अपने कारनामों के कारण जेल की सलाखों के पीछे हैं। इनमें पुरुष संत ही नहीं महिला संत भी शामिल हैं। आइए जानते हैं किन बाबाओं ने किए क्या काम और क्या लगे आरोप।
 

आसाराम :  अपने भक्तों के ऊपर टॉफियां फेंककर कृपा बरसाने वाले आसुमल सिरुमलानी उर्फ आसाराम बापू अपने बयान, तांत्रिक कर्म और हरकतों से विवाद में रहे। दूसरों को धर्म का ज्ञान देने वाले आसाराम को रेप के आरोपों में इंदौर आश्रम से गिरफ्तार किया गया था। उन पर एक छात्रा ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे।

आसाराम के साथ ही उनके खुद को भगवान का अवतार बनाने वाले नारायण साईं पर भी दो बहनों ने बलात्कार के आरोप लगाए थे। आसाराम और नारायण साईं फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे हैं। राजनीतिक हस्तियों पर दिए अपने विवादित बयानों के कारण भी आसाराम चर्चाओं में रहे। आसाराम बापू पर उनके ही आश्रम में रह रहे दो लड़कों की मौत का आरोप है आसराम ने राहुल गांधी को कम बुद्धि वाला बच्चा घोषित कर चर्चा बटोरी वहीं उन्होंने नरेंद्र मोदी को धमकी देकर सनसनी फैलाई थी।
अगले पन्ने पर, अभिनेत्री के साथ वीडियो से आए सुर्खियों में...

नित्यानंद स्वामी : दक्षिण में खुद को भगवान का अवतार बताने वाले नित्यानंद स्वामी उस समय विवादों में आए जब उनका दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रंजीता के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। एक टीवी चैनल पर इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद नित्यानंद स्वामी चर्चा में आ गए। इससे पहले भी नित्यानंद आरोपों के कारण सुर्खियों में आते रहे हैं।

प्रेमानंद : अपने नाम के अनुरूप त्रिचिरापल्ली का प्रेमानंद 13 लड़कियों से बलात्कार का आरोपी है। खुद को धार्मिक गुरु कहने वाले प्रेमानंद पर श्रीलंका के एक व्यक्ति  की हत्या का भी आरोप है।

 
गुरमीत राम रहीम सिंह : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को डेरा सच्चा सौदा का साथ मिला, लेकिन डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम सिंह पर भी सीबीआई ने रेप का केस दायर किया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा अनुयायियों की संख्या का दावा करने वाले बाबा पर सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं।  
अगले पन्ने पर, इच्छाधारी बाबा...

निर्मल बाबा :  उत्तर भारत में सिख परिवार में जन्मे निर्मल बाबा इस वर्ष सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। अपनी सभाओं में लोगों से 2000 से 2500 रुपए ऐंठने वाले निर्मलजीतसिंह नरुला उर्फ निर्मल बाबा का सितारा चमका। देशभर के धार्मिक चैनलों पर निर्मल दरबार लगाकर उन्होंने खूब भ्रम फैलाया। निर्मल बाबा अपनी 'कृपा' के कारण चर्चाओं में आए। पैसे लेकर अपने समागमों में भक्तों को अनोखे उपाय बताने वाले निर्मल बाबा अपनी सं‍पत्ति के कारण भी चचाओं में आए।

दसवंद मांगने के चलते बाद में उन पर जहां लोग धोखाधड़ी के आरोप लगाने लगे, वहीं देश के चार स्थानों पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। कई लोगों ने आरोप लगाया कि बाबा द्वारा बताए गए उपायों से उनके शरीर को हानि पहुंची। कुछ लोगों ने तो परिजनों उपायों के कारण परिजनों की मौत का आरोप लगाया। बाबा के दो खातों में करोड़ों रुपए जमा हैं। हालांकि हाई प्रोफाइल निर्मल बाबा के समोसे, चटनी और पानी-पतासे खाने की कृपा का कारोबार अभी भी जारी है।

इच्छाधारी उर्फ बाबा भीमानंद : बाबा भीमानंद ऊर्फ इच्छाधारी धर्म की आड़ में सेक्स रैक्ट चलाता था।  इतना ही नहीं वह धर्म की कमाई से आने वाले रुपयों को लोगों को ब्याज पर उधार देता था। बाबा भीमानंद कॉलगर्ल्स को रसूखदार लोगों तक पहुंचाता था। भीमानंद को पुलिस ने उसके दिल्ली स्थित आश्रम से गिरफ्तार किया था। देश के सबसे बड़े सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में मकोका के तहत तिहाड़ में बंद है।
इन बाबाओं पर लगे हैं हत्या के आरोप...

पॉल दिनाकरन : दक्षिण भारत में ईसाइयों के धर्म प्रचार इंजीलवादी बाबा केए पॉल उर्फ पॉल दिनाकरन का नाम प्रमुख है। ईसाई धर्म प्रचारक डीजीएस दिनाकरन के पुत्र दिनाकरन पॉल का दावा है कि उन्होंने ईसा मसीह के साक्षात दर्शन किए हैं। पिता की मौत के बाद पॉल ने दक्षिण भारत में धर्म प्रचार के लिए अपनी सभाएं करनी आरंभ कर दी।

पॉल भक्तों को ठगने और धर्मांतरण करने में निर्मल बाबा से 1760 कदम आगे हैं| पॉल बाबा भी प्रीपेड रिचार्ज कार्ड की तरह अपना प्रार्थना पैकेज बेचते हैं। पॉल जिन भक्तों के लिए जीजस से प्रार्थना करते हैं, उनसे प्रार्थना के नाम पर प्रार्थना सभाओं में 3000 रुपए ऐंठते हैं।

पॉल बाबा का सालाना कृपा कारोबार 5 हजार करोड़ से अधिक का टर्नओवर है। पॉल का 24 घंटे का चैनल रेनबो है जिस पर सिर्फ पॉल की कृपा चलती है। पॉल बाबा की प्रार्थना सभाओं का सजीव प्रसारण दुनिया के 9 देशों के चैनलों पर होता है। पॉल के अलावा ऐसे कई पादरी हैं, जो अंधविश्वास के बल पर लोगों का धर्मांतरण कर रहे हैं उनमें बेनी हिन्न का नाम प्रमुख है। अब तो कुछ ईसाई भगवा चौगा पहनकर भी लूटने लगे हैं।
अगले पन्ने पर, राधे-राधे मां के विवाद...

राधे-राधे मां : सबसे मजेदार बात यह कि मुंबई की एक महिला संत राधे मां के जाल में भी फिल्म और ‍टीवी कलाकारों सहित लाखों लोग फंस गए। लोग फंसे वहां तक ठीक है लेकिन जूना अखाड़ा के साधु-संत भी उनके मोहपाश में अंधे हो गए और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित कर दिया। हालांकि साधु-संतों की आपत्ति के बाद उन्हें महामंडलेश्वर पद से निलंबित कर दिया गया।

सिख परिवार में जन्मी भारी मेकअप और महंगी साड़ी-गहनों से लदी तथाकथित बब्बो ऊर्फ राधे मां नामक इस महिला के दर्शन और आशीर्वाद के ल‌िए लोग अच्छी-खासी कीमत चुकाते हैं। अपने साथ मेकअप आर्टिस्टों को लेकर चलती राधे मां दुल्हन की तरह सज-संवरकर आती हैं और पूरे समय तक झूमती रहती हैं। उनके भक्त उन्हें देवी दुर्गा का अवतार मानते हैं।
अगले पन्ने पर, हत्या के आरोपी बाबा...
 

चन्द्रा स्वामी :   तांत्रिक चन्द्रास्वामी अपनी रा‍जनीतिक पैठ के कारण सुर्खियों में रहे। चन्द्रस्वामी की कई बड़े मं‍त्रियों और राजनीतिक हस्तियों से निकटता थी। 1998 में एमसी जैन आयोग की एक रिपोर्ट में राजीव गांधी हत्याकांड मामले में चन्द्रास्वामी की भूमिका बताई गई थी। चन्द्रा स्वामी के आश्रम से हथियार डीलरों को दिए गए 11 लाख डॉलर के ड्रॉफ्ट मिले थे।

जयेन्द्र सरस्वती : कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती को नवंबर 2004 में मंदिर मैनेजर शंकररमन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 26 अक्टूबर 2005 को सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु से पुड्‍डुचेरी कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।