शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah seat distribution of NDA seats in Bihar
Written By
Last Updated :पटना , रविवार, 23 दिसंबर 2018 (12:43 IST)

बिहार में राजग ने किया सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव...

बिहार में राजग ने किया सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव... - Amit Shah seat distribution of NDA seats in Bihar
बिहार में राजग नेताओं के बीच जारी बवाल उस समय थम गया जब भाजपा, जदयू और लोजपा नेताओं ने रविवार को सीटों का बंटवारा कर लिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। 
 
बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लोजपा को 6 सीटों दी गई है। साथ ही लोजपा को राज्यसभा की भी एक सीट दी गई है। 
 
अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान भी उपस्थित थे।

नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा कि बिहार में राजग ने सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है और गठबंधन यहां बड़ी जीत दर्ज करेगा। 
ये भी पढ़ें
अटलजी से जुड़े रोचक किस्से, मटके से कर डाली थी खुद की तुलना, मनमोहन सिंह को इस्तीफा देने से रोका था