शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 55 साल के हुए BJP के 'चाणक्य' अमित शाह, PM मोदी ने दी बधाई
Written By
Last Modified: मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (10:42 IST)

55 साल के हुए BJP के 'चाणक्य' अमित शाह, PM मोदी ने दी बधाई

Amit Shah
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित अनिलचंद्र शाह को मंगलवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है।
शाह का आज 55वां जन्मदिन है। मोदी ने शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा- 'कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाहजी को जन्म दिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे।
ये भी पढ़ें
INX Media Case : गिरफ्तारी के 2 महीने बाद चिदंबरम को मिली जमानत, रहेंगे ED की हिरासत में