शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Amit Shah on Mahatma Gandhi
Written By
Last Modified: रायपुर , शनिवार, 10 जून 2017 (09:59 IST)

अमित शाह ने महात्‍मा गांधी को कहा 'चतुर बनिया', बोले...

अमित शाह ने महात्‍मा गांधी को कहा 'चतुर बनिया', बोले... - Amit Shah on Mahatma Gandhi
रायपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को चतुर बनिया कह दिया। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी सिद्धांतों पर आधारित पार्टी नहीं रही। यह तो देश को आजादी दिलाने के खास मकसद से गठित संगठन था। इसलिए आजादी के बाद महात्‍मा गांधी ने कांग्रेस को खत्‍म करने के लिए कहा था।
 
द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आधार पर, किसी एक सिद्धांत के आधार पर बनी हुई पार्टी ही नहीं है, वो आजादी प्राप्‍त करने का एक स्‍पेशल पर्पज व्‍हीकल है, आजादी प्राप्‍त करने का एक साधन था।
 
उन्होंने कहा कि इसीलिए महात्‍मा गांधी ने दूरंदेशी के साथ, बहुत चतुर बनिया था वो, उसको मालूम था क्‍या होने वाला है, उसने आजादी के बाद तुरंत कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए। महात्‍मा गांधी ने नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम रहे हैं।
ये भी पढ़ें
उपवास पर शिवराज, पल-पल की जानकारी...