• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. amit shah attacks congress, says they made assam terror land
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (14:07 IST)

अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- असम को बनाया था आतंकवाद की भूमि

अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- असम को बनाया था आतंकवाद की भूमि - amit shah attacks congress, says they made assam terror land
गुवाहाटी। गृहमंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुवाहाटी में असम भाजपा के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था। हमने यहां शांति स्थापित की।
 
अमित शाह ने कहा ‍कि 2014 से लेकर 2022 के अल्प काल में आज पूरा नॉर्थ ईस्ट और हमारा असम विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए ये सौभाग्य का विषय है कि नॉर्थ ईस्ट का विकास और नॉर्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चले हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है। यहां कार्य का रेखांकन होता है, यहीं पर भाजपा पूरे नॉर्थ ईस्ट की और असम के विकास की योजनाएं बनती हैं।
 
गृहमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों के लिए कार्यालय ईंट-पत्थर से बना हुआ मकान हो सकता है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए ये एक मंदिर होता है। आज असम में मैं गृह मंत्री के नाते नहीं आया हूं, मैं आज यहां भाजपा के एक कार्यकर्ता के नाते आया हूं। असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बनाया था।
ये भी पढ़ें
LG सक्सेना का केजरीवाल को एक और खत, कहा- मर्यादा लांघ रहे हैं आपके मंत्री