रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. akhilesh yadav says, whats not right in bjp government
Last Updated : मंगलवार, 8 अप्रैल 2025 (13:07 IST)

अखिलेश यादव ने बताया, भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है?

akhilesh yadav
Akhilesh Yadav attacks bjp : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार को मुद्रा योजना, रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दामों और शेयर मार्केट में मची तबाही आदि मुद्दों पर घेरा। उन्होंने 8 पाइंट्स में बता दिया कि भाजपा राज में क्या क्या ठीक नहीं है। ALSO READ: मुद्रा लोन के 10 साल, लाभार्थियों से क्या बोले पीएम मोदी?
 
सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में यादव ने लिखा, सिवाय निम्नांकित के भाजपा राज में सब ठीक है : मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर, उसके विरोधाभासी आंकड़ों से देश में भाजपा सरकार के 33 लाख करोड़ रुपए के घपले-घोटाले की पोल खुल गई। निवेशकों के 19 लाख करोड़ भस्म हो गए। रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी दो रुपए प्रति लीटर बढ़ गई।
 
उन्होंने कहा कि देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। कानपुर में अफवाह फैलाकर शांति भंग करने के मामले में भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर प्राथमिकी हुई। यूपी में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-संपत्ति कमाने की खबर सरेआम हो गई।
उल्लेखनीय है कि मुद्रा योजना को आज 10 साल पुरे हुए हैं। शेयर बाजार में ब्लैक मंडे की वजह से निवेशकों के 19 लाख करोड़ खत्म हो गए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए तो पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी। हालांकि सरकार की तरफ से कहा गया कि तेल कं‍पनियां इस भार को वहन करेगी। 
edited by : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
जयपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, 3 की मौत, 6 घायल