सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 3 arrested for gang rape of iit bhu student all three are associated with bjp it cell made her remove her clothes at gunpoint
Written By
Last Updated : रविवार, 31 दिसंबर 2023 (17:40 IST)

IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, सभी BJP IT सेल के सदस्य

IIT-BHU की छात्रा से गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, सभी BJP IT सेल के सदस्य - 3 arrested for gang rape of iit bhu student all three are associated with bjp it cell made her remove her clothes at gunpoint
आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) की छात्रा के साथ छेड़खानी और दरिंदगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक गिरफ्तार युवकों की पहचान बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आईटी सेल के सदस्य बताए जा रहे हैं। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक आईआईटी कैंपस में आधी रात को बुलेट से आए तीन लड़कों ने गन प्वाइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाए थे। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी वाराणसी के ही रहने वाले हैं और पुलिस ने उस बुलेट बाइक को भी बरामद कर लिया है।
 
2 नवंबर को पीड़ित आईआईटी सेकेंड ईयर की छात्रा अपने न्यू गर्ल्स हॉस्टल से रात में लगभग डेढ़ बजे वॉक पर निकली थी।

छेड़खानी कर बनाया था न्यूड वीडियो : 1 नवंबर 2023 को बीएचयू आईआईटी परिसर के भीतर एक छात्रा के साथ देर रात तीन लोगों ने छेड़खानी करते हुए उसका न्यूड वीडियो बनाया था। इसके बाद आईआईटी परिसर में एक बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसके बाद मामले में 376(डी) की धारा बढ़ा दी गई थी। 
 
विपक्षी नेताओं ने उठाया था मामला : इस मामले को विपक्ष के सभी बड़े नेताओं प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव ने भी उठाया था। जिसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने घटना के करीब एक हफ्ते के बाद ही इसमें भाजपा के बड़े पदाधिकारी के शामिल होने की बात सार्वजनिक तौर पर कही थी।
ये भी पढ़ें
देश में 5.33 करोड़ घरों को अभी भी 'नल से जल' का इंतजार, 3 राज्यों में हालात सबसे खराब