शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 1000 clerics released the proposal demanded from the UN to punish Hafiz Saeed
Written By
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 10 अगस्त 2017 (16:24 IST)

हाफिज सईद पर भड़के 1000 उलेमा और इमाम, संयुक्त राष्‍ट्र से बोले...

हाफिज सईद पर भड़के 1000 उलेमा और इमाम, संयुक्त राष्‍ट्र से बोले... - 1000 clerics released the proposal demanded from the UN to punish Hafiz Saeed
मुंबई। करीब 1000 से अधिक उलेमाओं और इमामों ने संयुक्त राष्ट्र से 26/11 के मुंबई हमला मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी और जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ उसकी भारत विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
 
एक मौलवी ने बताया कि इस संबंध में बुधवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव का 1000 से अधिक मुस्लिम उलेमाओं और इमामों ने समर्थन किया है।
 
यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आतंकवाद निरोधक समिति के पास भेजा गया। प्रस्ताव में जमात उद दावा तथा पाकिस्तान के अन्य आतंकी संगठनों की निंदा की गई है।
ये भी पढ़ें
रोड टैक्स भरे बिना निकला अखिलेश का काफिला, बवाल...