मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. 100 rs new note in market
Written By
Last Updated :होशंगाबाद , बुधवार, 3 मई 2017 (15:27 IST)

जल्द आएगा सौ का नया नोट, जानिए क्या होगा इसमें खास...

100 rs new note
होशंगाबाद। देश की करंसी में सौ रुपए का नया नोट शामिल होने की संभावना है। हल्के कत्थई रंग का सौ का ये नया नोट बाज़ार में आए पांच सौ के नोट के बराबर होगा।
 
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्थित प्रतिभूति कागज कारखाने (एसपीएम) के सूत्रों के मुताबिक इस नए नोट का ट्रायल पूरा हो चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक से हरी झंडी मिलते ही कारखाना नए नोट का कागज बनाना शुरू कर देगा।
 
सूत्रों ने बताया कि नोटबंदी के बाद 500 रुपए का नया नोट का कागज बनाने में कारखाने ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसके बाद अब सरकार ने सौ रुपए के नए नोट की डिजाइन तैयार की है। इसे मूर्त रूप देने के लिए करंसी कारखाने में ट्रायल पेपर बनाया गया था।
 
सूत्रों के अनुसार इस नए नोट में महात्मा गांधी का चित्र बीच में किया गया है। नोट का रंग हल्का कत्थई रहेगा, केवल उसकी लंबाई चौड़ाई पांच सौ के नए नोट के बराबर होगी। (वार्ता)