• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By ND

प्रसारण आचार संहिता का उल्लंघन-भाजपा

भाजपा दूरदर्शन कांग्रेस अधिवेशन
भाजपा ने दूरदर्शन पर कांग्रेस अधिवेशन का सीधा प्रसारण किए जाने को गुजरात और हिमाचलप्रदेश के चुनावों के मद्देनजर आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करार दिया और चुनाव आयोग से इसका संज्ञान लेने का आग्रह किया है।

भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया कि दूरदर्शन ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के भाषणों का सीधा प्रसारण किया, जिसे पूरे देश में देखा और सुना गया।