शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. मातृ दिवस
  4. Mother's Day Poem
Written By Author शम्भू नाथ

मातृ दिवस : मां पर हिन्दी कविता

मातृ दिवस : मां पर हिन्दी कविता - Mother's Day Poem
लाल पे दुख आने न देती 
खोती नहीं है क्षमता मन की 
सबसे बड़ी है ममता मां की 
 
खुद भूखे सो जाती मां है 
बच्चे का पेट तो भरती है 
पालन पोषण देख-रेख सब 
सच्चे मन से करती है
बच्चों को सब खुशियां देती 
सुध न रखती अपने तन की 
सबसे बड़ी है ममता मां की
 
संस्कार का पाठ पढ़ाती 
सही नियम की रीति बताती  
कष्ट कोई आने न देती 
सीने से मां ही चिपकाती 
 
क्षमाशील मां इतनी होती है 
फिकर है करती पल-पल की 
सबसे बड़ी है ममता मां की 
ये भी पढ़ें
जानिए मदर्स डे की असली कहानी, पढ़ें रोचक जानकारी ...