• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
  4. 10585 people voted through home and post in Mizoram
Written By
Last Modified: आइजोल , रविवार, 5 नवंबर 2023 (20:18 IST)

Mizoram Election : मिजोरम में घर और डाक के जरिए 10585 लोगों ने डाला वोट

Mizoram Assembly Election 2023
Mizoram Assembly Election 2023 : मिजोरम में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार तक कुल मिलाकर 10585 वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और सरकारी अधिकारियों ने घर और डाक मतपत्रों के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। घर और डाक मतपत्रों के जरिए मतदान करने वाले वाले लोगों की संख्या की सूची में मिजोरम के 11 जिलों में आइजोल सबसे ऊपर रहा।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच. लियानजेला ने रविवार को बताया कि 2,059 वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष और उससे अधिक) और दिव्यांगजनों ने घर से मतदान की सुविधा का लाभ उठाते हुए मतदान किया जबकि सुरक्षा और चुनाव कर्मियों सहित 8,526 सरकारी अधिकारियों ने डाक मतपत्रों के माध्यम से मतदान किया।
 
उन्होंने बताया कि घर और डाक मतपत्रों के जरिए मतदान करने वाले वाले लोगों की संख्या की सूची में मिजोरम के 11 जिलों में आइजोल सबसे ऊपर रहा। अधिकारी ने बताया कि आइजोल में 2,534 मतदाताओं, लॉन्गतलाई में 1,614 और लुंगलेई में 1,582 मतदाताओं ने इस सुविधा के जरिए मतदान किया।
 
लियानजेला ने बताया कि मिजोरम के 1,276 मतदान केंद्रों में से 149 केंद्र दूरस्थ इलाके में स्थित हैं। उन्होंने बताया, इस तरह के मतदान केंद्रों पर जिन अधिकारियों को तैनात किया जाएगा उन्होंने रविवार से अपने-अपने तैनाती स्थलों के लिए रवाना होना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार अभियान रविवार शाम चार बजे समाप्त हो गया।
 
अधिकारी ने बताया कि 4,39,026 महिलाओं सहित 8.57 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में 174 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), मुख्य विपक्षी दल जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने क्रमशः 23 और 4 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि 27 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
नाथद्वारा में सीपी जोशी को हराएंगे विश्वराज सिंह, जानें मुकाबले को लेकर क्या बोले पूर्व मेवाड़ राजवंश के कुंवर