• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. चाइल्ड केयर
Written By गायत्री शर्मा

बेबी मसाज के फायदे

मसाज
NDND
बच्चे के विकास में उसका खान-पान, देखभाल, वातावरण आदि महत्वपूर्ण चीजें होती है। लेकिन इसके साथ ही उसके बेहतर स्वास्थ्य के लिए मसाज भी बहुत जरूरी होता है।

मसाज से जहाँ एक ओर बच्चे का शरीर हष्ट-पुष्ट होता है, वहीं बच्चे का दिमाग भी तेज होता है। तभी तो हमारे बड़े-बुर्जुग बच्चों की मसाज करने का कहते हैं।

मसाज जहाँ माँ और बच्चे को करीब लाता है तथा उनके लिए मनोरंजन के पल जुटाता है। वहीं दूसरी ओर बच्चों को चैन की नींद भी सुलाता है।

मसाज के फायदे :-
* मसाज बच्चों के वजन को बढाने में सहायक होता है।
* इससे बच्चे की पेशियाँ मजबूत होती है।
* इससे आपको बच्चे के साथ मनोरंजन का एक मौका मिल जाता है।
* मसाज से बच्चे की एकाग्रता बढ़ती है।
* बच्चे के पेट और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है।
* मसाज बच्चे और माँ की घनिष्टता को बढ़ाता है।
* मसाज के बाद बच्चा चैन की नींद सोता है।
* इससे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास होता है।