ऐसे में पति अपना सारा गुस्सा पत्नी पर निकाल देते हैं और पत्नी भी अपने स्वभाववश पति पर बरस पड़ती है। इस तरह से शुरुआत होती है- कभी न खत्म होने वाले झगड़ों की।
समझदार पत्नी को चाहिए कि वह पति की पसंद का ख्याल रखे तथा कुछ माँगने से पूर्व ही उनका सारा सामान व्यवस्थित कर दे। यदि मौन रहने से किसी समस्या का समाधान होता है तो इसकी पहल करने में हर्ज ही क्या है?
*रूठे पति को कैसे मनाएँ ? * पति की पसंद का भोजन बनाएँ। * कमरे की सजावट भी पति की पसंद के अनुसार करें। * पति की पसंद की चीज उन्हें सरप्राइज गिफ्ट के रूप में दें। * अपने स्वभाव में नम्रता बनाए रखें। * व्यर्थ की बहस से परहेज करें। * पति के कपड़े व ज़रूरी सामान सही जगह पर रखें ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से ढूँढा जा सके। * अपने पति के अच्छे कार्यों की सराहना करें। * पति की पसंद के अनुसार अपना ड्रेसअप व मेकअप करें। * उनके साथ कहीं बाहर घूमने जाएँ ताकि उनका मूड अच्छा हो जाए। |