आर्थिक मंदी की चपेट मंदी की मार बॉलीवुड पर भी दिखाई दी। वर्ष 2008 के आरंभ में करोड़ों के सौदे हो रहे थे। सितारों को मुँहमाँगा दाम दिया जा रहा था, वहीं इसके अंतिम दिनों में कई कारपोरेट संस्थाओं को अपने ऑफिसेस में ताला लगाना पड़ा। नई फिल्में घोषित नहीं हो रही हैं। सितारों को अपने दाम घटाना पड़ेंगे ताकि निर्माता फिल्मों से फायदा कमा सकें। फिल्म निर्माण कम होने का असर वर्ष 2009 के अंत में देखने को मिलेगा, जब सिनेमाघर वालों को फिल्में ही लगाने को नहीं मिलेंगी।
इनका साथ मिला नए कलाकारों को वर्तमान में जैसा मौका मिल रहा है, वैसा अवसर पहले कभी उपलब्ध नहीं हुआ। सोनल चौहान, मुग्धा गोडसे, अनुष्का शर्मा, अदा शर्मा, सहाना गोस्वामी, प्राची देसाई, असीन, श्वेता कुमार, इमरान खान, रजनीश दुग्गल, फरहान अख्तर, हरमन बावेजा, सुशांत सिंह, मिमोह चक्रवर्ती, अध्ययन सुमन, सिकंदर खेर, राजीव खंडेलवाल जैसे सितारे बॉलीवुड को मिले। इनमें से ज्यादातर का भविष्य उज्ज्वल नजर आ रहा है।
इनका साथ छूटा फिल्म से जुड़े कई लोग हमसे बिछड़ गए, जिनमें प्रमुख इस प्रकार है : * 13 फरवरी : राजेंद्रनाथ (76)। कॉमेडियन। प्रमुख फिल्म : दिल दे के देखो *प्यार का मौसम *तीसरी मंजिल *एन इवनिंग इन पेरिस *फिर वही दिल लाया हूँ। * 10 अप्रैल : शोमू मुखर्जी : निर्माता/निर्देशक। काजोल के पिता/तनूजा के पति। प्रमुख फिल्म : फिफ्टी-फिफ्टी *संगदिल सनम *एक बार मुस्कुरा दो। * 19 मई : विजय तेंडुलकर : मराठी के प्रसिद्ध साहित्यकार। हिन्दी में इन फिल्मों की पटकथा लिखी-निशांत *मंथन *अर्द्धसत्य *आक्रोश। * 7 जुलाई : एफ.सी. मेहरा (80)। फिल्म निर्माता। आम्रपाली *प्रोफेसर *उजाला *लाल पत्थर। * 29 अगस्तः जयश्री गड़कर (68)। मराठी और हिन्दी फिल्मों की तारिका। प्रमुख फिल्म : झनक-झनक पायल बाजे *ईश्वर *मास्टरजी *ससुराल। * 27 सितंबर : महेंद्र कपूर (74)। पार्श्व गायक। पद्मश्री और मध्यप्रदेश शासन के लता अलंकरण से विभूषित। * 5 नवंबर : बलदेव राज चोपड़ा : निर्माता-निर्देशक। यश चोपड़ा के अग्रज। रवि चोपड़ा के पिताजी। महाभारत सीरियल के प्रणेता। नया दौर *कानून *वक्त *इंसाफ का तराजू आदि के निर्माता-निर्देशक। *10 दिसंबर : बेगम पारा । पचास के दशक की बिंदास हीरोइन। अंतिम फिल्म साँवरिया। *चाँद *उस्ताद पेड्रो प्रमुख फिल्में।
पुरस्कार और सम्मान इस वर्ष राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2006) का सम्मान और पुरस्कार निम्न फिल्मों और लोगों को मिला : *सर्वोत्तम फिल्म : पुल्लीजानम *सर्वोत्तम लोकप्रिय फिल्म : लगे रहो मुन्नाभाई *सर्वोत्तम हिन्दी फिल्म : खोसला का घोसला *सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : मधुर भंडारकर (ट्रैफिक सिग्नल) *सर्वश्रेष्ठ अभिनेता : सौमित्र चटर्जी *सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : प्रिया मणी *सर्वोत्तम गीत : लगे रहो मुन्नाभाई (स्वानंद किरकिरे) *सर्वश्रेष्ठ पटकथा : लगे रहो मुन्नाभाई *सर्वोत्तम पार्श्वगायक : गुरदास मान (पुरुष) *सर्वोत्तम पार्श्व गायिका : आरती अकलिक *इंदिरा गाँधी अवार्ड प्रथम निर्देशित फिल्म : काबुल एक्सप्रेस।
प्रतिष्ठित दादा साहेब फालके पुरस्कार तपन सिन्हा को दिया गया। आशा भोसले को पद्म विभूषण मिला तो माधुरी दीक्षित, टॉम अल्टर, मनोज नाइट श्यामलन पद्मश्री से सम्मानित हुए। शाहरुख खान को दो बड़े सम्मान हासिल हुए। फ्रांस सरकार ने उन्हें ऑर्डर ऑफ आर्ट एंड लेटर्स से सम्मानित किया तो मलेशिया सरकार ने उन्हें ‘दातूक शाहरुख खान’ बना दिया। नितिन मुकेश को मध्यप्रदेश शासन का लता अलंकरण (वर्ष 2007) तथा मनोज कुमार को मध्यप्रदेश शासन का किशोर कुमार सम्मान (वर्ष 2007) मिला। |