1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. एनआरआई
  4. »
  5. एनआरआई गतिविधि

इंदिरा नूई को इंडिया एब्रॉड पुरस्कार

इंदिरा नूई इंडिया एब्रॉड पुरस्कार
न्यूयॉर्क। पेप्सीको की सीईओ और चेयरपर्सन इंदिरा नूई, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम, लेखक सलमान रश्दी और सामुदायिक नेता स्वदेश चटर्जी को साप्ताहिक पत्रिका इंडिया एब्रॉड ने वर्ष 2006 का इंडिया एब्रॉड अवार्ड प्रदान किया है। न्यूयॉर्क की रूजवेल्ट होटल में आयोजित समारोह में सभी हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पेय पदार्थ बनाने वाली कंपनी की सीईओ इंदिरा नूई को इंडिया एब्रॉड पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार श्री राज एल गुप्ता ने प्रदान किया। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम को इंडिया एब्रॉड एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। उनकी ओर से पुरस्कार उनके पिता श्री दीपक और मॉं श्रीमती बोनी पंड्या ने इंडिया एब्रॉड के प्रकाशक अजीत बालाकृष्णन के हाथों ग्रहण किया।