एनआरआई गतिविधि | एनआरआई सिनेमा | बहस | एनआरआई साहित्य | खास खबर
मुख पृष्ठ » विविध » एनआरआई » एनआरआई सिनेमा » नसीरूद्दीन की फिल्म न्यूयार्क में
Feedback Print Bookmark and Share
 
Naseeruddin
IFM
नसीरूद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘‘टूडेज स्पेशल’’ न्यूयॉर्क में अगले माह महिन्द्रा इंडो अमेरिकन आर्ट्स कौंसिल फिल्मोत्सव के उद्‍घाटन समारोह में दिखाई जाएगी। इस समारोह में 47 फिल्मों का प्रदर्शन होगा जिनमें 44 फिल्में तथा वृतचित्र और लघु फिल्में भी होंगी।

अपने नौंवे वर्ष में प्रवेश करने जा रहा यह वार्षिक फिल्मोत्सव 11 से 15 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा और इसमें वरिष्ठ फिल्मकार श्याम बेनेगल की ‘‘वैल डन अब्बा’’ का भी प्रदर्शन होगा।

फिल्म समारोह का समापन ‘‘अंतहीन : द एंडलेस वेट’’ से होगा जिसमें शर्मिला टैगोर तथा अपर्णा सेन ने अभिनय किया है। ये दोनों भी फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद रहेंगी।

आसिफ मांडवी की ‘‘टूडेज स्पेशल’’ समीर की कहानी है जो एक शेफ है और अपने बॉस के नए रेस्त्रां का मालिक बनने का सपना देखता है। उसकी जिंदगी उस वक्त एक नया मोड़ लेती है जब समीर की मुलाकात अकबर (नसीरूद्दीन) से होती है जो एक टैक्सी ड्राइवर और मुंबई का पूर्व शेफ है ।

संतोष सिवान की ‘‘तहान’’ समारोह में 13 नवंबर को आकर्षण का मुख्य केन्द्र होगी। यह आतंकवाद से पीड़ित कश्मीर में एक छोटे लड़के और उसके पालतू गधे की कहानी है।

समारोह में नसीरूद्दीन शाह, शर्मिला टैगोर, फरहान अख्तर, मनीषा कोइराला, राहुल बोस, शबाना आजमी, दीप्ति नवल, मीरा नायर, जावेद अख्तर, श्याम बेनेगल और बुद्धदेव दासगुप्ता शामिल होंगे।

(भाषा)

संबंधित जानकारी खोजें