मुख्य पृष्ठ > विविध > एनआरआई > एनआरआई सिनेमा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शबाना-जावेद होंगे प्रिंस चार्ल्स के मेहमान  Search similar articles
IFM
शबाना आजमी और जावेद अख्तर को अपने कामों के लिए कई तरह के सम्मान और उपलब्धियाँ मिली हैं। अब जो अवसर उन्हें मिलने जा रहा है, उसे वे ताउम्र याद रखेंगे।

जुलाई माह में शबाना और जावेद को पर्सनल गेस्ट के रूप में प्रिंस चार्ल्स ने ‍बकिंघम पैलेस बुलाया है। लंदन स्थित इस पैलेस में दोनों दो दिन प्रिंस चार्ल्स के साथ गुजारेंगे।

जावेद और शबाना के अलावा मुकेश अंबानी, रतन टाटा, लक्ष्मी मित्तल और सुनील मित्तल भी उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिन्हें यह गौरवशाली अवसर मिला है।

इस मौके पर भारत और यू.के. लोगों की भलाई के लिए क्या कर सकते हैं, इस मुद्दे पर बातचीत होगी। प्रिंस चार्ल्स के मेहमानों को संसद और प्रधानमंत्री का कार्यालय भी दिखाया जाएगा। जावेद और शबाना इस समय फूले नहीं समा रहे होंगे।
और भी
लंदन में होगा ‘लव स्टोरी 2050’ का प्रीमियर
इटली में शूटिंग करेगी कैटरीना
अभिषेक-ऐश्वर्या ने दुबई में खरीदा घर
द अनफॉरगेटेबल टूर
कान महोत्सव में देवानंद की 'गाइड'
वेस्ट इज़ वेस्ट