1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. आलेख
  6. प्रो. अशोक चक्रधर का व्याख्यान 17 सितंबर को

Literature news | प्रो. अशोक चक्रधर का व्याख्यान 17 सितंबर को

विषय: 'हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी'

प्रो अशोक चक्रधर
PR
हैदराबाद विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा समारोह-2009 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 17 सितंबर,2009 को दोपहर 3.00 बजे डी.एस.टी. सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर अशोक चक्रधर (उपाध्यक्ष, हिन्दी अकादमी) होंगे। प्रो. चक्रधर 'हिन्दी का भविष्य और भविष्य की हिन्दी' विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।

समारोह की अध्यक्षता हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सैयद एहतेशाम हसनैन करेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 'लॉटरी' नामक एकांकी का मंचन किया जाएगा।