माइक्रोवेव का रखरखाव

-
माइक्रोवेव को हमेशा कुछ भी पकाने के पूर्व 15-20 सेकेंड खाली रखकर गर्म कर लें।-
खाना पकाने के बाद कुछ देर माइक्रोवेव का दरवाज़ा खुला रखें, ताकि अंदर की सारी नमी निकल जाए। नमी अंदर रहने से मशीन को नुकसान हो सकता है। -
माइक्रोवेव के साथ 3-4 तरह के ग्लास बाउल आते हैं। इनका उपयोग आवश्यकतानुसार करें।-
काम लेने के बाद माइक्रोवेव को मेन स्विच से ऑफ कर,प्लग निकालकर रखें। -
कभी-कभार माइक्रोवेव में कॉकरोच या कोई कीड़ा आ जाने से खट्ट की तेज आवाज़ होती है। इससे डरिए नहीं, यह मशीन को खराब नहीं करेगी। लेकिन हाँ ऐसा होने से आप माइक्रोवेव को बचा सकें तो बेहतर होगा।