1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान

रोज कस्टर्ड

वेलेंटाइन डे स्पेशल
- राजकुमारी वी. अग्रवाल
ND

सामग्री :
दूध 1 लीटर, शक्कर 250 ग्राम, कस्टर्ड पावडर (रोज) 2 टी स्पून, अनारदाने 1/4 कप, स्ट्रॉबेरी 1/4 कप, रोज़ एसेंस, रोज़ आइसक्रीम 200 ग्राम

विधि :
कस्टर्ड पावडर थोड़े दूध में घोलें, बाकी दूध उबालें व धीरे-धीरे कस्टर्ड घोल मिलाते जाएँ, बराबर चलाएँ, शक्कर मिलाएँ, गाढ़ा होने पर उतारें व ठंडा करके फेंट लें।

2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, अनार व स्ट्रॉबेरी के कतरे डालें व गिलासों या प्यालों में डालें। स्कूप से आइसक्रीम डालें।

रोज एसेंस छिड़कें व गुलाब की पत्ती से सजाकर सर्व करें।