1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान

केवडा़युक्त सिवइयाँ की खीर

केवडा़युक्त सिवइयाँ खीर
ND
सामग्री :
दूध 1 लीटर, सिवइयाँ 1 कटोरी (बिना नमक वाली), घी 1 चम्मच, शक्कर 2 बड़े चम्मच, इलायची पावडर आधा चम्मच, सूखे मेवे इच्छानुसार, केवड़े की बूँदें 2-4।

विधि :
दूध को उबालने के लिए रखें और कड़ाई में घी डालकर सिवइयों को हल्का गुलाबी होने तक भूनें। इन्हें उबलते दूध में डाल दें और लगातार चलाते रहें, जिससे नीचे न लगे।

फिर सिवइयाँ पकने पर इसमें शक्कर, सूखे मेवे व इलायची पावडर डालकर 2-3 मिनट और पकाएँ और ऊपर से केवड़े की बूँदें डालकर गरमा-गरम परोसें।