लाभकारी इंद्रहार
- ऋतु प्रिया खरे
|
सामग्री :
चना दाल 2 कटोरी, छिलके वाली मूँग 1 कटोरी, धुली उड़द दाल 3/4 कटोरी, धूली मसूर दाल 1/2 कटोरी, मैथी पत्ती 100 ग्राम, हरा धनिया 50 ग्राम, हरी मिर्च 8, अदरक 1 गाँठ, जीरा 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार।
विधि :
सभी दालों को रातभर पानी में भिगोएँ। सुबह दालों को सिलबट्टे पर या मिक्सी में दरदरी पीसें। इसमें अदरक व हरी मिर्च भी साथ पीसें।
इस मिश्रण में बारीक कटी मैथी पत्तियाँ, हरा धनिया व मिर्च जीरा, नमक स्वादानुसार डालकर खूब अच्छा फेटें- जब तक मिश्रण फूलकर हल्का हो जाए। एक थाली में तेल लगाकर इस मिश्रण को डाले एवं कड़ाही के ऊपर रखें। कड़ाही में पानी डाले और इस मिश्रण को 5-8 मिनट गैस चूल्हे पर पकाएँ।
इस मिश्रण को ढँककर पकाएँ। बफ जाने पर थोड़ा ठंडा करें। अब इसके बर्फी आकार के कतले काटें। जो लोग कैलोरी कम लेना चाहें वो इस डिश को ऐसे ही खाएँ।
चटपटी बनाने के लिए इन कतलों को तलकर हरी धनिया चटनी के साथ पेश करें। यह बघेलखंड (रीवा) का स्वादिष्ट व्यंजन है। प्रोटीन एवं विटामिन्स से भरपूर यह लाभकारी इंद्रहार बच्चों एवं बड़ों सभी के लिए उपयोगी है।

