1. सामयिक
  2. मीडिया दुनिया
  3. मीडिया खबर
  4. Art Exhibition

प्रदर्शनी ने कला रसिकों का मन मोहा

Art Exhibition
कोलकाता।  कंटेपररी ग्रुप आफ मॉर्डन आर्ट की कला प्रदर्शनी गत रविवार को सम्पन्न हुई। इसमें 18 कलाकारों ने अपनी पेंटिंग्स एवं मूर्तिकला से महानगर के कला रसिकों का मन मोहा।
डॉ. हृदय नारायण सिंह, जयंत देब, चंद्रशेखर दास, देबेन्द्र नाथ लाहा, स्तुति लाहा, स्वपन रॉय, एसके सफीक, सुमित कुमार गुहा, मिताली देव, सुब्रत  चक्रवर्ती, कंचन मिस्त्री, संचिता सेन, अरुनाभ भट्टाचार्य, हरिदास घोष, अनिकेत चौधुरी, समीर कर्मकार एवं तूली गुहा ने अपनी कृतियां प्रदर्शित की थीं। जिन महत्वपूर्ण लोगों ने इन प्रदर्शनी में खासी रुचि दिखाई उनमें ख्यातिप्राप्त वरिष्ठ चित्रकार रबीन मंडल, फिल्मकार संजय कुमार दास प्रमुख थे।
 
समकानीन कला के तेवर, हुनर और प्रयोग को समझने के लिहाज से यह प्रदर्शनी महत्वपूर्ण रही। यह प्रदर्शनी बिड़ला एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर की बसंत कुमार बिड़ला गैलरी में 4 नवंबर से 9 नवंबर 2014 तक चली।