सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. BJP releases second list of 22 candidates
Last Updated : शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (19:55 IST)

Maharashtra elections : BJP ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 2 विधायकों का टिकट कटा

Maharashtra elections :  BJP ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, 2 विधायकों का टिकट कटा - BJP releases second list of 22 candidates
Maharashtra Assembly Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। धुले ग्रामीण से भाजपा ने राम भदाणे को टिकट दिया है। मलकापुर से चैनसुख मदनलाल संचेती को प्रत्याशी बनाया है।
इसके अतिरिक्त अकोट विधानसभा सीट से प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने दूसरी लिस्ट में अकोल पश्चिम से विजय कमलकिशोर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। वाशिम सीट से श्याम रामचरणजी खोडे को टिकट दिया गया है। मेलघाट से केवलराम तुलसीराम काले को उम्मीदवार बनाया गया है।