सम्बंधित जानकारी
- इंदौर स्थित पितरेश्वर हनुमान धाम के आसपास के चर्चित धार्मिक स्थल
- इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम का इतिहास, कैसे पहुंचें, कहां ठहरें...
- बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1000 क्विंटल आटे, 1000 क्विंटल शक्कर से बनेगी पितरेश्वर हनुमान धाम की 'महाप्रसादी'
- श्री पितरेश्वर हनुमान धाम का नगर भोज 3 मार्च को, इंदौर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड
- इंदौर के पितृ पर्वत पर विराजे हनुमानजी, 3 मार्च को रिकॉर्ड 10 लाख लोग ग्रहण करेंगे महाप्रसादी
हनुमानजी की इच्छा से बना इंदौर का पितरेश्वर हनुमान धाम : कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं आज जो कुछ भी हूं, हनुमानजी की बदौलत हूं। मैंने कुछ नहीं किया। पितरेश्वर भी इन्हीं की इच्छा से बना है। मैं तो नंदानगर की गलियों में अंटी व सितोलिया खेलने वाला बच्चा था। हनुमानजी की कृपा हुई और देखिए, यहां उनकी अष्टधातु की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा हो गई।
ALSO READ: इंदौर के पितरेश्वर हनुमान धाम का इतिहास...
3 मार्च को पितरेश्वर हनुमान को भोग लगाने के बाद अपराह्न 4 बजे से नगर भोज शुरू हो जाएगा जिसमें शहर के 10 लाख लोग महाप्रसादी ग्रहण करेंगे, जो कि एक विश्व रिकॉर्ड होगा। बड़ा गणपति से लेकर पितरेश्वर हनुमान धाम तक के 7 किलोमीटर के रास्ते में लोगों में प्रसादी वितरित होगी। चूंकि महाप्रसादी ग्रहण करने वालों की संख्या ज्यादा है, लिहाजा गांधीनगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े मैदानों में इसका आयोजन रखा गया है।
इससे पूर्व विजयवर्गीय ने काहा कि भविष्य में पितरेश्वर पर्वत को देश के बड़े तीर्थों में जगह दिलाई जाएगी और इसके रखरखाव पर हर महीने 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। यहां पर हम ब्राह्मण बच्चों को धर्म-कर्म की शिक्षा भी देंगे।
यह भी पढ़ें
