Hanuman Chalisa
Sun, 1 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Onion Indore farmer

प्याज ने रुलाया! किसानों ने सड़क पर फेंके प्याज...

Onion
इस बार प्याज किसानों को रुला रहा है। प्याज की कम कीमतों से परेशान किसानों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर अपने साथ बोरों में भर कर लाए प्याज को सड़कों पर बिखेर दिया।
सोमवार को सुबह इंदौर ‍जिले के राऊ और बिजलपुर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वे अपने वाहनों पर प्याज के बोरे भी बांधकर लाए थे। किसानों ने अपने आंदोलन को प्याज आंदोलन का नाम दिया।
 
अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए किसानों ने नारेबाजी करते हुए पूरा प्याज सड़कों पर फेंक दिया। किसानों ने कलेक्ट को एक ज्ञापन भी सौंपा। 
ये भी पढ़ें
नासा के प्रोब ने प्लूटो के बेहद करीब से ली गईं सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें भेजीं