• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh:Narottam Mishra attack on Rahul Gandhi on Congress foundation day
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (12:34 IST)

राहुल बाबा की उम्र 55 की और दिल बचपन का,स्थापना दिवस से गायब होने पर नरोत्तम का तंज

कांग्रेस का स्थापना दिवस या विसर्जन दिवस : नरोत्तम

राहुल बाबा की उम्र 55 की और दिल बचपन का,स्थापना दिवस से गायब होने पर नरोत्तम का तंज - Madhya Pradesh:Narottam Mishra attack on Rahul Gandhi on Congress foundation day
भोपाल। कांग्रेस आज अपना 136 वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी की देश में गैर मौजूदगी को लेकर भाजपा उन पर हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी की देश में गैर मौजदूगी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा ने आखिर बराक ओबामा जी का बात साबित कर ही दी कि उनकी उम्र 55 की और दिल बचपन का है। 
 
मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि कांग्रेस का आज स्थापना दिवस है या विसर्जन दिवस है। कांग्रेस आज जिस हाल में है उससे लगता है कि आज विसर्जन दिवस भी हो सकता है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसानों की लड़ाई बीच में छोड़कर अचानक इटली चले गए। राहुल बाबा ने आखिर बराक ओबामा जी और उद्धव जी की बात को सच साबित कर दिया की उनकी उम्र 55 की और दिल बचपन का है। कांग्रेस की स्थापना एक विदेशी ने की थी तो हो सकता हो तर्पण इटली में होता हो। 
 
शिवराज ने भी कसा तंज- वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल की गैर मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक और कांग्रेस अपना 126 वां स्थापना दिवस बना रही है तो दूसरी और राहुल गांधी नौ दो ग्यारह हो गए हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी आज कांग्रेस के स्थापना दिवस के कार्यक्रम से नदराद दिख रहे है और उनके इटली जाने की चर्चा तेज है।   
 
ये भी पढ़ें
COVID-19 in World : दुनियाभर में 8.07 करोड़ से अधिक लोग Corona से संक्रमित, 17 लाख से ज्‍यादा की मौत