शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh ministers
Written By
Last Modified: भोपाल , गुरुवार, 23 मार्च 2017 (14:24 IST)

मंत्री ने दिया संपत्ति का विवरण, कांग्रेस का हंगामा

मंत्री ने दिया संपत्ति का विवरण, कांग्रेस का हंगामा - Madhya Pradesh ministers
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने अपनी और अपनी पत्नी की संपत्ति का विवरण पटल पर रखा। शून्यकाल के दौरान बिसेन ने संपत्ति का विवरण पटल पर रखने की घोषणा की जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के कई सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
 
कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने इस पर आपत्ति उठाते हुए कहा कि मंत्री किस नियम के तहत अपनी संपत्ति का विवरण पटल पर रख रहे हैं? इस पर बिसेन ने कहा कि सभी को इसका अधिकार है और सभी मंत्रियों को ये विवरण यहां रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी एक-एक संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं।
 
कांग्रेस के एक अन्य विधायक जीतू पटवारी ने सवालिया अंदाज में कहा कि ऐसा क्या हुआ है, जिसके चलते बिसेन को ये विवरण यहां रखना पड़ा और अन्य मंत्री ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं? विपक्षी दल के अन्य विधायकों के शोर-शराबे के बीच अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने कार्यवाही आगे बढ़ा दी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया कर्मचारी को मारी चप्पल