शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh by-election result 2018
Written By
Last Updated : बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (21:16 IST)

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम...

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम... - Madhya Pradesh by-election result 2018
मध्यप्रदेश के कोलारस और मुंगावली विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मुंगावली में अपना कब्जा बरकरार रखा है, जबकि कोलारस में बढ़त बनाए हुए हैं। पेश है मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...

* कोलारस सीट भी कांग्रेस ने जीती
* कांग्रेस ने 8 हजार वोटों से भाजपा को दी मात
* महेन्द्रसिंह यादव ने देवेन्द्र जैन को करीब 8 हजार वोटों से हराया
* मध्यप्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं ने मिलकर चुनाव लड़ा
* उपचुनावों की जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान- यह मध्यप्रदेश की जनता की जीत है
* मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत
* 8 हजार वोटों से कांग्रेस ने जीती सीट
* मुंगावली सीट पर भी कांग्रेस की जीत 
* कोलारस में 20वें राउंड के बाद कांग्रेस 7400 वोटों से आगे। 
* कोलारस में 18वें राउंड के बाद कांग्रेस के महेन्द्र यादव 5800 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
* मुंगाबली में कांग्रेस 2124 वोटों से विजयी। कांग्रेस के बृजेन्द्रसिंह यादव को 70808 वोट मिले, जबकि भाजपा की बाई साहब यादव को 68684 वोट मिले। 
* 16वें राउंड की मतगणना के बाद कोलारस में कांग्रेस 4800 वोटों से आगे। 
* मुंगावली में 18वें राउंड की मतगणना रुकी। 
* मुंगावली के पोलिंग बूथ क्रमांक 248 की ईवीएम की सील टूटी निकली। ईवीएम मशीन की सील का नंबर नहीं था। निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी की आपत्ति। 
* कोलारस में 14वें राउंड के बाद कांग्रेस 4300 वोटों से आगे। 
*18वें राउंड की गिनती के बाद मुंगावली में कांग्रेस की बढ़त बरकरार
 *16वें राउंड की गिनती के बाद मुंगावली में कांग्रेस की बढ़त बरकरार 
* मुंगावली में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस को 4956 बढ़त। कोलारस में कांग्रेस 5 हजार से ज्यादा मतों से आगे।  
* 11 दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस मुंगावली में 5244 मतों से आगे।  
* मुंगावली : दसवें दौर में भाजपा ने कम की कांग्रेस की बढ़त। कांग्रेस अब भी 3602 मतों से आगे।  
* कोलारस में 10वें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस 3328 वोटों से आगे।
* मुंगावली सीट पर नौवें दौर की मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार 859 वोट से आगे, कुल 4251 वोट की बढ़त।
* कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने कहा कि कांग्रेस कोलारस और मुंगावली दोनों सीटें जीत रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के 200 सीटें जीतने के लक्ष्य पर सिंह ने कहा कि पहले दो सीटें तो पार कर लीजिए फिर 200 की बात करना। 
* मुंगावली में सातवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को 3834 वोटों की बढ़त।
* छठे राउंड की गिनी के बाद शिवपुरी की कोलारस सीट पर कांग्रेस के महेन्द्र यादव को 3887 वोट मिले जबकि भाजपा के देवेन्द्र जैन को 3397 वोट मिले। इस तरह भाजपा के जैन पीछे चल रहे हैं। 
* इसी तरह मुंगावली में कांग्रेस के बृजेन्द्रसिंह यादव को छठे राउंड की गिनती के बाद 4208, जबकि भाजपा की बाईसाहब यादव को 3900 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार 508 वोटों से आगे।
* मुंगावली में छठे राउंड की गणना के बाद कांग्रेस आगे। 
* कोलारस में छठे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस 508 वोटों से आगे। 
* पांचवें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस कोलारस और मुंगावली दोनों सीटों पर आगे।
* कोलारस में 5वें राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़ाई 2250 वोटों की बढ़त। 
* पांचवें चरण की गिनती के बाद मुंगावल में फिर कांग्रेस आगे।  
* चौथे चरण की मतगणना के बाद मुंगावली में कांग्रेस को 3442 और भाजपा को 3483 वोट मिले। 
* मुंगावली में चौथे दौर की मतगणना के बाद भाजपा 41 वोटों से आगे। 
* कोलारस में चौथे दौर की गिनती के बाद कांग्रेस 1331 वोटों से आगे।  
* कोलारस में चौथे चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस को 15 हजार 169 वोट, जबकि भाजपा 13 हजार 838 वोट मिले।
* मुंगावली में कांग्रेस तीन राउंड के बाद 1381 वोटों से आगे। कोलारस में कांग्रेस को 1373 मतों की बढ़त।
* कोलारस में कांग्रेस आगे, मुंगावली में कड़ा मुकाबला। 
* तीसरे दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस कोलारस और मुंगावली में आगे।
* दूसरे दौर की मतगणना के बाद कोलारस में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त। मुंगावली में कड़े मुकाबले में भाजपा 305 मतों से आगे।
* पहले राउंड की गिनती के बाद कोलारस में कांग्रेस 832 मतों से आगे, मुंगावली में भाजपा 266 मतों से आगे। 
* मुंगावली में भी कांग्रेस ने बनाई शुरुआती बढ़त। 
* शुरुआती रुझान में कोलारस में कांग्रेस को बढ़त। 
* उपचुनाव में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर। 
* कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 राउंड में होगी जबकि मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में होगी। 
* दोनों स्थानों पर कांग्रेस विधायकों के निधन के चलते उपचुनाव कराए गए हैं।
* कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का मुकाबला भाजपा के देवेंद्र जैन से है।
* मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव का भाजपा के बाई साहब से।
* पिछले विधानसभा चुनाव में कोलारस से कांग्रेस के रामसिंह यादव और मुंगावली से पार्टी के ही महेंद्र सिंह कालूखेड़ा ने जीत हासिल की थी। दोनों के निधन के कारण उपचुनाव हो रहे हैं।
* दोनों स्थानों पर उपचुनाव के लिए 24 फरवरी को मतदान हुआ था।
* कोलारस में 70.46 प्रतिशत और मुंगावली में 77.05 फीसदी मत डाले गए थे।
* कोलारस में दो लाख 44 हजार 457 मतदाताओं में से एक लाख 72 हजार 115 ने वोट डाले।
* मुंगावली में एक लाख 91 हजार नौ मतदाताओं में से एक लाख 47 हजार 164 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।