सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. kuno national park bad news cheetah agni attacked treatment underway
Written By
Last Modified: मंगलवार, 27 जून 2023 (23:47 IST)

कूनो नेशनल पार्क से फिर आई बुरी खबर, चीता अग्नि पर हुआ हमला, चल रहा है इलाज

Kano National Park
श्योपुर। Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया अग्नि नामक एक चीता सोमवार शाम को आपसी लड़ाई में घायल हो गया।  केएनपी के वनमंडल अधिकारी (डीएफओ) प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि नामीबिया से लाए गए एल्टन-फ्रेडी (गौरव-शौर्य) और दक्षिण अफ्रीका से लाए गए अग्नि-वायु नर चीता के बीच सोमवार की शाम 5-6 बजे आपसी संघर्ष हो गया था। इस संघर्ष में अग्नि चीता घायल हुआ है, जिसका उपचार किया जा रहा है और वह अब उसकी हालत ठीक है।
 
उन्होंने कहा कि कि कूनो के पालपुर क्षेत्र के खुले जंगल में अपना क्षेत्र निर्धारित कर रहे चीते आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष को बंद करवाने के लिए हमारे निगरानी दल ने फटाके चलाए और जोर-जोर से आवाज के साथ ही सायरन भी बजाया, जिसके बाद यह संघर्ष शांत हुआ।
 
वर्मा ने बताया कि इस संघर्ष में दक्षिण अफ्रीका का अग्नि चीता घायल हो गया था जिसे ‘ट्रैंकुलाइज’ किया गया और बाद में उसका डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि जंगल में जनवरों के बीच इस प्रकार की घटना सामान्य है। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma