Last Modified: ब्यावरा ,
Tuesday, 20 June 2017 (10:11 IST)
ब्यावरा के पास पलटी इंदौर की बस
Publish Date: Tue, 20 Jun 2017 (10:11 IST)Updated Date: Tue, 20 Jun 2017 (10:13 IST)
ब्यावरा। इंदौर से सिरोंज जा रही बस ब्यावरा के पास पलट गई। हादसे में 40 से 50 लोगों के घायल होने की खबर है। गंभीर घायलों को भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजगढ़ जिले के ब्यावरा के समीप मुलतान पुरा में सोमवार रात 3 बजे करीब तेज गति से आ रही एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, इन्हें भोपाल रैफर किया गया है।
यात्रियों ने बताया कि बस चालक बस को तेज गति से चला रहा था और किसी वाहन को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा ओर बस पलटी खा गई। इस हादसे में करीब 40 से 50 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया है घायलों में बच्चे बुजुर्ग सहित महिलाएं भी शामिल है।