Hanuman Chalisa
Fri, 20 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP wins ghoradongri sit

घोडाडोंगरी उपचुनाव में भाजपा का परचम लहराया

ghoradongri
बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के घोडाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंगल सिंह धुर्वे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रताप सिंह उइके को लगभग तेरह हजार मतों से पराजित करके इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। 
 
सत्रह दौर की गणना के बाद धुर्वे को लगभग तेरह हजार मतों से विजयी घोषित किया गया। भाजपा ने इस सीट पर वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग आठ हजार मतों से विजय दर्ज की थी। शेष पांच प्रत्याशी अपनी जमानत गवां बैठे हैं।
 
अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित इस सीट से भाजपा विधायक सज्जन सिंह उइके के निधन के कारण यहां पर उपचुनाव कराया गया। मतदान 30 मई को हुआ था।
 
घोडाडोंगरी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार जताया है। दोनों नेताओं ने पार्टी की विजय पर प्रसन्नता भी जताई है। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
लड़की को कोचिंग क्लास पर केस के मिले 3 लाख