रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. About 18 thousand 870 crore 34 lakh land-worship and dedication in the state during Vikas Parv
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 जुलाई 2023 (18:03 IST)

विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 18 हजार 870 करोड़ 34 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान प्रदेश में लगभग 18 हजार 870 करोड़ 34 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण - About 18 thousand 870 crore 34 lakh land-worship and dedication in the state during Vikas Parv
भोपाल। प्रदेश में चलाए जा रहे विकास पर्व के दौरान 26 जुलाई तक लगभग 18 हजार 870 करोड़ 34 लाख 70 हजार रूपये लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन/लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 26 जुलाई को जिला सिंगरौली में विकास पर्व पर 693 करोड़ 44 लाख के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। प्रदेश के सभी जिलों में विकास एवं निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन का क्रम जारी है।

प्रदेश में विकास पर्व के ग्यारहवें दिन 26 जुलाई को कुल 774 करोड़ 64 लाख 78 हजार रूपये के विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया। हरदा जिले में 20 लाख 17 हजार, इंदौर जिले में 2 करोड़ 71 लाख 14 हजार, सागर जिले में 3 करोड़ 20 लाख 39 हजार, जबलपुर जिले में 37 करोड़ 38 लाख 40 हजार, सतना जिले में 35 लाख 76 हजार, खण्डवा जिले में 10 करोड़, रतलाम जिले में 1 करोड़ 40 लाख 13 हजार, रीवा जिले में 23 लाख 98 हजार, मुरैना जिले में एक करोड़ 32 लाख, अशोक नगर जिले में 9 करोड़ 73 लाख 98 हजार, खरगोन जिले में 2 करोड़ 89 लाख, दमोह जिले में 2 करोड़ 44 लाख, गुना जिले में 79 लाख, उमरिया जिले में 33 लाख 83 हजार, झाबुआ जिले में 15 लाख और शहडोल एक करोड़ 4 लाख विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किये गये।
ये भी पढ़ें
सेंसेक्स 440 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई गिरावट