मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. MP : list of Congress candidates is fake
Written By
Last Updated :भोपाल , बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (20:41 IST)

MP : क्या कांग्रेस ने जारी कर दी है विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची?

MP : क्या कांग्रेस ने जारी कर दी है विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची? - MP  : list of Congress candidates is fake
मध्यप्रदेश चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा और कांग्रेस पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जोर लगा रही हैं। भाजपा की एक सूची जारी हो चुकी है और दूसरी जल्द आने वाली है। इसी तरह कांग्रेस भी अपने उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लगाने जा रही है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची चल रही है। एमपीसीसी मीडिया विभाग अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि प्रत्याशी की सूची को लेकर झूठी खबर फैलाई जा रही है।

मिश्रा ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया ग्रुप में मध्य प्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की सूची जारी होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है।
 
न तो प्रत्याशियों की कोई सूची जारी हुई है न ही मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ऐसा ट्वीट किया है। इस कूटरचित सूची को बनाने वालों पर कानूनी  कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें
I.N.D.I.A गठबंधन की भोपाल रैली एकजुटता की अग्निपरीक्षा!