शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. 10 lakh rupee bet on kamalnath defeat and win
Written By
Last Modified: बुधवार, 22 नवंबर 2023 (11:06 IST)

कमलनाथ की हार-जीत पर लगी 10 लाख रुपए की शर्त?

Madhya Pradesh election news
Madhya Pradesh election news : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद से अटकलों का दौर जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जीत के दावे कर रहे हैं। इस बीच छिंदवाड़ा में कमलनाथ की हार जीत को लेकर 2 व्यापारियों में 10 लाख रुपए की शर्त लग गई। व्यापारियों का साइन किया हुआ लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
इस लेटर में प्रकाश साहू और राम मोहन साहू का नाम लिखा हुआ है। इस पर रसीद भी चस्पा की गई है, जिसमें कमलनाथ और बंटी साहू की हार जीत को लेकर लगाई गई शर्त का जिक्र है।
 
इसमें लिखा गया है कि, यदि चुनाव में कमलनाथ हारते हैं तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रुपए राम मोहन साहू को देंगे। वहीं अगर बंटी साहू यदि हारते है तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को एक लाख रुपए 3 दिसंबर को देंगे।  
 
व्यापारियों के बीच शर्त वाले इस लेटर पैड में बकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साइन भी किए हैं। इसके साथ ही तीन गवाहों के साइन भी कराए गए हैं। अब यह शर्त वाला लेटर पैड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें
शांति धारीवाल को पैसे लौटा रही थी महिला, वायरल वीडियो पर बवाल