• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 15 मई 2009 (16:58 IST)

बिहार को विशेष दर्जा संभव : भाजपा

बिहार को विशेष दर्जा संभव : भाजपा -
भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस बयान को अपने पक्ष में माना कि राज्य में विकास का समर्थन करने वालों के ही साथ वह रहेंगे।

भाजपा ने यह भी संकेत दिया कि केन्द्र में राजग की सरकार बनने पर ही बिहार को विशेष पैकेज देने की अधिक संभावना है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यहाँ संवाददाताओं से कहा नीतीश कुमार मँजे हुए राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने जो भी कहा सही है। उन्हें पता है कि केवल राजग ही बिहार को ऐसा पैकेज दे सकता है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया था कि जद यू राजग में है और उसी में रहेगी। बिहार में सत्ताधारी गठबंधन में जद यू और भाजपा साझेदार हैं।