• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. JDU list of candidates for bihar loksabha election
Last Updated : रविवार, 24 मार्च 2024 (13:47 IST)

JDU ने 16 लोकसभा सीट पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दिग्गजों पर नीतीश को भरोसा

JDU ने 16 लोकसभा सीट पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन दिग्गजों पर नीतीश को भरोसा - JDU list of candidates for bihar loksabha election
JDU loksabha election list : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जनता दल युनाइटेड (JDU) ने 16 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने राजीव रंजन सिंह, लवली आनंद, दिनेश चंद यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया है।
राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुंगेर, दुलाल चंद्र गोस्वामी को कटिहार, गिरिधारी यादव को बांका और रामप्रीत मंडल को झंझारपुर से टिकट दिया है। पुर्णिया से संतोष कुमार कुशवाहा, वाल्मिकी नगर से सुनील कुमार, शिवहर से लवली आनंद और सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
पार्टी ने सिवान से विजय लक्ष्मी कुशवाहा, नालंदा से कौशलेंद्र कुमार, किशनगंज से मुजाहिद आलम और जहानाबाद से चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया। वहीं गोपालगंज से डॉ. आलोक कुमार सुमन, सुपौल से दिलेश्वर कामत, मधेपुरा से दिनेश चंद्र यादव और भागलपुर से अजय कुमार मंडल प्रत्याशी होंगे।

2 सांसदों का टिकट कटा : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां यह घोषणा की। 2 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है जबकि दल बदलकर आए दो नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
 
सीतामढ़ी से मौजूदा सांसद का टिकट काटकर विधान परिषद के अध्यक्ष देवेश चंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि सीवान सीट पर विजय लक्ष्मी कुशवाहा को टिकट मिला है, जो एक दिन पहले अपने पति रमेश सिंह कुशवाहा के साथ जद(यू) में शामिल हुई थीं।
 
बिहार में जदयू भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के तहत पार्टी के खाते में 16 सीटें आई है। पार्टी ने अपने खाते में आईं सभी 16 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।
 
उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी नीतीश की पार्टी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने इनमें से 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Lok Sabha Election : बसपा के 16 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानिए किसे कहां से मिला टिकट...