• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. congress one more list for loksabha election
Last Updated : शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (12:58 IST)

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, 6 नामों का एलान, काटा दिग्गज नेता का टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 241 उम्मीदवारों की घोषणा की

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, 6 नामों का एलान, काटा दिग्गज नेता का टिकट - congress one more list for loksabha election
मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार को टिकट
दक्षिण गोवा से विरियाटो फर्नांडिस होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
उत्तरी गोवा से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप मैदान में
loksabha election 2024 : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 6 और उम्मीदवार घोषित किए। ‍इनमें सबसे प्रमुख नाम विरियाटो फर्नांडिस का है जिन्हें दक्षिण गोवा लोकसभा क्षेत्र से वर्तमान सांसद फ्रांसिस्को सारदिन्हा का टिकट काटकर उम्मीदवार बनाया गया है। सारदिन्हा गोवा के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। पार्टी ने उत्तरी गोवा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सीकरवार, ग्वालियर से प्रवीण पाठक और खंडवा से नरेन्द्र पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं दादरा एवं नगर हवेली से अजीत रामजी भाई महला को टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस अब तक कुल 241 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे।
 
गौरतलब है कि देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद 4 और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
 
ये भी पढ़ें
रविवार को जबलपुर से पीएम मोदी करेंगे भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद, PM के रोड शो के जरिए भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन