मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Congress announces 9 more candidates in Odisha
Last Modified: भुवनेश्वर , रविवार, 14 अप्रैल 2024 (00:22 IST)

Lok Sabha Election : ओडिशा की इन 9 और सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्‍मीदवार, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

Congress
Congress announces 9 more candidates in Odisha : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को ओडिशा में 9 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। पार्टी ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है। इनके साथ पार्टी ने अब तक राज्य में लोकसभा की 21 सीट में से 17 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
कांग्रेस ने प्रतिष्ठित भुवनेश्वर संसदीय सीट के लिए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष यासिर नवाज को उम्मीदवार बनाया है। नवाज का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सांसद अपराजिता सारंगी और बीजू जनता दल (बीजद) के मनमथ राउतराय से होगा।
कांग्रेस ने बालासोर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना को भी नामित किया है। चार बार लोकसभा सदस्य रहे जेना हाल में पांच साल के अंतराल के बाद कांग्रेस में लौट आए थे। कांग्रेस ने उन्हें जनवरी 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। कांग्रेस से बर्खास्त होने के बाद, जेना ने सामाजिक न्याय अभियान की शुरुआत की, जो एक गैर राजनीतिक मंच था जो सामाजिक न्याय आंदोलन की वकालत करता था।
जेना बालसोर लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार एवं मौजूदा सांसद प्रताप सारंगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने भद्रक से अनंत प्रसाद सेठी और जगतसिंहपुर लोकसभा सीट से रबींद्र कुमार सेठी को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा पार्टी ने केंद्रपाड़ा से सिद्धार्थ स्वरूप दास और पुरी से सुचित्रा मोहंती को टिकट दिया है।
मोहन हेम्ब्रम क्योंझर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे जबकि आंचल दास जाजपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने ढेंकनाल लोकसभा सीट से सष्मिता बेहरा को मैदान में उतारने का फैसला किया है। इनके साथ पार्टी ने अब तक राज्य में लोकसभा की 21 सीट में से 17 के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
बोहरा सभा में PM मोदी के समर्थन में लगे नारे, वीडियो हुआ वायरल, कांग्रेस ने जताई आपत्ति