रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. bjp one more list for loksabha election
Last Updated : मंगलवार, 26 मार्च 2024 (15:25 IST)

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, दौसा से कन्हैयालाल मीणा को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की एक और लिस्ट, दौसा से कन्हैयालाल मीणा को टिकट - bjp one more list for loksabha election
BJP candidates list : भाजपा ने मंगलवार को लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने दौसा से कन्हैयालाल मीणा को टिकट दिया है।

भाजपा ने इस लिस्ट में 3 नामों का एलान किया है। इनमें 2 राजस्थान और 1 मणिपुर की है। दौसा से कन्हैयालाल मीणा भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। करौली धौलपुर से मनोज राजोरिया के स्थान पर इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। इनर मणिपुर से थोनाओजम को प्रत्याशी बनाया गया है।
 
राजस्थान में भाजपा 25 में से 24 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का एलान कर चुकी है। केवल भीलवाड़ा में प्रत्याशी के नाम का एलान बाकी है।
विधानसभा उपचुनावों के लिए भाजपा ने जारी की लिस्ट : इससे पहले भाजपा ने गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की।
 
भाजपा ने कांग्रेस छोड़ने वाले 6 अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया है। कांग्रेस सहित अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है। इनमें 4 कांग्रेस के हैं। इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
 
सर्बानंद सोनोवाल ने भरा नामांकन : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
 
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ सोनोवाल ने चुनाव अधिकारी बिक्रम कैरी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिब्रूगढ़ सीट पर आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें
बालू ने दाखिल किया हलफनामा, दी 17.4 करोड़ की संपत्ति की जानकारी